
सिधौली-सीतापुर HT: स्थानीय तहसील अन्तर्गत शनिवार को सर्किल क्षेत्र के कोतवाली व थानों पर समाधान दिवस उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी, तहसीलदार, चकबन्दी अधिकारी तथा नायाब तहसीलदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सम्बन्धित विभिन्न थानों पर कुल(63) शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें(13) शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है
स्थानीय कोतवाली में समाधान दिवस उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जहां विभिन्न विभागों से संबंधित(16) शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं थाना रामपुर कला में समाधान दिवस कीअध्यक्षता तहसीलदार बिन्दु लता ने की जहां विभिन्न विभागों से संबंधित(13) शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें तीन का निस्तारण किया जा सका थाना अटरिया मे समाधान दिवस नायब तहसीलदार श्रीराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर(14) शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया वहीं थाना कमलापुर में समाधान दिवस चकबन्दी अधिकारी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ जहां विभिन्न विभागों से संबंधित(20) शिकायती प्रार्थना पत्र आए मौके पर चार शिकायतों का निराकरण किया जा सका शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें थाना क्षेत्रों में रवाना की गई है