रोमांचक कैरियर के लिए नेवी को चुने छात्र – कमांडर सिद्धू

अलीगढ़। ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल में रक्षा मंत्रालय एवं इंडियन नेवी के तत्वावधान में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली मुख्यालय से आए अधिकारियों ने बच्चों के साथ संवाद किया और रोजगार के अवसरों से अवगत कराया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कमांडर एच॰ एस॰ सिद्धू, ले0कमांडर हिमांशु मोंगा, ले0कमांडर राजश्री, लीडिंग सीमैन भूपेन्द्र सिंह और प्रधानाचार्य श्याम कुन्तैल ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का संचालन डा0 चंद्रशेखर शर्मा ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों को सम्बधित करते कमांडर एच॰ एस॰ सिद्धू ने कहा कि इंडियन नेवी में रोजगार की अपार सम्भावनाएँ हैं। बच्चे इंडियन नेवी के माध्यम से देश सेवा करते हुए रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। लेफ्टीनेंट कमांडर हिमांशु मोंगा ने पावर पांइट के माध्यम से बताया कि नेवी अपनी सम्पूर्ण क्षमताओं के साथ अन्य दोनों सशस्त्र सैन्य अंगों को भी सहायता प्रदान करती है।

जलीय आपदाओं के समय नेवी आपदा प्रंबधन में अपना निर्णायक योगदान देती है। ले0कमांडर राजश्री ने कहा कि नेवी के दरवाजे लड़कियों के लिए भी समान रूप से खुले हुए हैं। उन्हें भी नेवी में कैरियर चुनने का मौका मिलता है। देश की बेटियाँ समुद्र में भी देश की रक्षा से पीछे नहीं हटती। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुन्तैल ने कहा कि नेवी की कार्यशाला का आयोजन करवाना ब्रिलिएण्ट पब्लिक स्कूल के गौरव की बात है। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से विद्यालय के छात्र आज के इस आयोजन से काफी उत्साहित हैं और उन्हें नेवी के विषय में काफी कुछ रोचक जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं।

कार्यक्रम में नेवी की टीम द्वारा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए, जिससे उनके मन की शंकाएं दूर हो सकीं।
कार्यक्रम में इडियन नेवी पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर प्रधानाचार्य श्याम कुन्तैल ने सम्मानित किया। कमांडर एच॰ एस॰ सिद्धू ने विद्यालय को इण्डियन नेवी की ओर से एक प्रतीक चिन्ह् भेंट किया।

कार्यक्रम में ललितवत्स, रूपकिशोर, यजुवेन्द्र, नीशू अग्रवाल, प्रवीन बिथारिया, तेजवीर सिंह, पल्लव एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।