
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
आलू- 4-5 उबले और कटे हुए, मूंगफली- 2 बड़े चम्मच(भूनी और कुटी हुई), हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी), सफेद तिल- 2 चम्मच, अमचूर पाउडर- ½ बड़ा चम्मच, जीरा पाउडर- 1 बड़ा चम्मच, हरी धनिया- बारीक कटी हुई, काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच, करी पत्ता-7-8, तेल- आवश्यकतानुसार, नमक- स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च डाल तड़का लें। इसके बाद इसमें आलू डाल 5-6 मिनट पकाएंगे। अब मूंगफली, तिल, जीरा, काली मिर्च, अमचूर पाउडर डालें और फिर नमक डालकर 1 मिनट और पकाएं। 1 मिनट बाद ऊपर से हरा धनिया डालें और तैयार है आपके मूंगफली वाले आलू। इसे आप पूड़ी, रोटी या दाल-चावल किसी के भी साथ खा सकते हैं।