
सिधौली-सीतापुरht: स्थानीय तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को सीतापुर में चल रहे पुलिस एवं वकील प्रकरण को लेकर फिर सिधौली बार एसोसिएशन ने बार अध्यक्ष रामपाल भार्गव के नेतृत्व में शांन्ति मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी ए आर फारूकी को ज्ञापन दिया
स्थानीय बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामपाल भार्गव एवं महामंत्री प्रदीप शुक्ला , राम चंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ताओं की अगुवाई में कचहरी परिसर से लेकर सिधौली तहसील चौराहे तक शांति मार्च निकाला बीच-बीच में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, मुर्दाबाद अधिवक्ता एकता जिंदाबाद,
जिंदाबाद के नारे लगाए एवं मुख्यमंत्री को संबोधित अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने से संबंधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिधौली को दिया गया है इस अवसर पर राम प्रसाद गौतम,जयकरन सिंह,खलील,अशवाक,भोला सिंह, सुरेश,रफीक सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी नजर आई