
सिधौली- सीतापुर ht: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया क्षेत्र के एक बाग में मजदूरी कर रहे एक मजदूर युवक की तबियत खराब होने से मौत हो गयी
जानकारी के अनुसार लाखन(40) पुत्र भभूती निवासी शमशेर गंज मजरा नवा गांव थाना अटरिया इसी क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में मजदूरी करने गया था बताते है मजदूरी के दौरान जब वह एक बाग में लकड़ी काट रहा था तभीअचानक उसकी तबियत खराब हो गयी आनन फानन में लाखन को सीएचसी सिधौली लाया गया जहाँ पर उसे डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई शिकायत नही की जिससे अस्प्ताल प्रशाशन ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों कोसौंप दिया है