पुलिस के एक अफसर पर ऑडियो रिकॉर्ड कराने का आरोप

अलीगढ़ht:विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर हुए बवाल और ऑडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है।ऑडियो में जिसकी आवाज है उनका संगठन से कोई मतलब नही है।एक पुलिस अफसर के कहने पर आपस मे ही किसी ने ऑडियो वायरल कर संगठन को बदनाम करने का प्रयास किया है।

प्रांत संगठन मंत्री जयकरन ने बताया कि 26 नवंबर को बाइकों से चाबी छीनने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री योगेंद्र वर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता और कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के संबंध में हुए आंदोलन जाम प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी के आश्वासन के 24 घंटे में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करेंगे इस आश्वासन पर समाज में शांति का माहौल बनाया जाए इसको लेकर एबीवीपी के धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया परंतु 24 घंटे पूर्ण होने के उपरांत भी जांच कार्यवाही ना होने पर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कल जिलाधिकारी से मिले और प्रशासन को ध्यान दिलाया।परंतु पुलिस प्रशासन के एक अधिकारी द्वारा संयोजित ढंग से एबीवीपी को बदनाम करने के लिए वर्षों पहले अनुशासनहीनता के कारण एबीवीपी से निष्कासित पूर्व छात्रनेता द्वारा संगठन को बदनाम करने हेतु षड्यंत्र पूर्वक रिकॉर्डिंग क्लिप वायरल कराई गई ऑडियो क्लिप में जो भी छात्र नेता आपस में बात कर रहे हैं वह एबीवीपी के न तो कोई कार्यकर्ता और ना ही कोई पदाधिकारी हैं ।वह प्रशासन के मुंह लगे हुए कुछ छात्र नेता जो अनुशासनहीनता में विद्यार्थी परिषद से निष्कासित हैं के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक मनगढ़ंत तरीके से झूठ के तथ्यों पर आधारित रूप में बनाई गई है ऐसे तत्वों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए ।

अभाविप निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही न होने पर और न्याय नहीं मिलने पर पूरे प्रदेश भर के अंदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

इस दौरान प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा जिला संयोजक सीटू चौधरी आदि उपस्थित रहे