
सिधौली-सीतापुरht:स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बे के कॉलेज श्री गाँधी विद्यालय इण्टर कॉलेज में स्त्रोत पर कर कटौती आयकर विभाग सीतापुर के द्वारा टीडीएस जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमे श्री गाँधी परास्नातक महाविद्यालय डिग्री कॉलेज, श्री विमलनाथ शिक्षण प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय,राष्ट्रीय कन्या इण्टर कॉलेज के प्रबंधक प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश पाण्डेय के द्वारा किया गया जिसमें आयकर विभाग (टी0डी0एस0) के अधिकारी सीपी श्रीवास्तव सीतापुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को वेतन पर कर कटौती,ब्याज पर कटौती, कमीशन कटौती,व्यवसाय पर कटौती आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की आयकर निरीक्षक ने बताया कि उपरोक्त धाराओं पर कर कटौती कर्ता द्वारा स्त्रोत पर कटौती नही करने पर उस व्यक्ति पर धारा sec.271H के अंतर्गत जुर्माना प्रोसेक्यूशन 271C लगाया जाता है।
कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 के0के0 शुक्ल ने मुख्य अतिथि सीपी श्रीवास्तव व शिवदीप सिंह, व विमलनाथ शिक्षण प्रशिक्षण महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजय जैन,डिग्री कॉलेज सिधौली के प्राचार्य डॉ0 राजेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य माधवरम प्रधान लिपिक पंक यक्षज अवस्थी शिक्षक राकेश कुमार पाण्डेय,डी0के0 सिंह,डी0के0 त्रिवेदी, डी0पी0वर्मा,नीरज सिंह रमाकांत शुक्ला,नीरज वर्मा, आशीष कश्यप,अमित शर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा