
एक निजी स्कूल में कक्षा 4 के छात्र के साथ मारपीट का मामला आया सामने, छात्र ने प्रिंसिपल पर जमकर मारपीट का लगाया आरोप, मारपीट के डर से छात्र ने स्कूल जाना किया बंद, पीड़ित बच्चे के परिजनों ने एसएसपी से लिखित में की शिकायत, एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन, थाना सिविल लाइन इलाका स्थित इस्लामिक मिशन स्कूल का मामला।
दरअसल धौर्रा माफी की रहने वाली महिला ने अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के किला रोड इस्लामिक मिशन स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 4 के छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है कि बच्चे के साथ स्कूली बच्चों द्वारा बस में हेरिसमेन्ट किया जाता है, जिसकी शिकायत लेकर जब स्कूल के प्रिंसिपल कोनेन कौशर के पास पहुंचे तो उन्होंने अनसुनी करके भगा दिया, अगली बार शिकायत की गई तो बच्चों का पक्ष लेते हुए प्रिंसिपल ने भी मारपीट कर दी, और यह एक बार नहीं हुआ, कई बार हो गया, तो बच्चे ने मारपीट के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया, पीड़ित बच्चे की माँ ने बताया है कि उसके बच्चे की फीस भी जमा है, स्कूल 700 रुपये प्रति माह की फीस कुरान, हिंदी की क्लास के लिए ली जाती है, और कुरान नहीं पढ़ाया जाता, उसकी शिकायत जब महिला ने की तो इसको लेकर भी स्कूल स्टाफ ने बच्चे के साथ मारपीट की, बच्चे का मानसिक संतुलन भी बिगड़ चुका है,