हनुमान पर विवादित बयान देने के बाद स्वर्ण चेतना सभा ने किया समबुद्धि हवन

अलवर में एक चुनावी सभा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्धारा हनुमान को दलित बताने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कही नोटिस तो कही मुख्यमंत्री के बयान का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। हरदोई में स्वर्ण चेतना सभा भी इस विवाद में कूद पड़ी है। स्वर्ण चेतना सभा ने मुख्यमंत्री के बयान की निन्दा करते हुए हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान जी के सामने यज्ञ करके प्रार्थना की। 

हरदोई के नुमाईश चौराहे पर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने यज्ञ करते यह स्वर्ण चेतना सभा के पदाधिकारी है। स्वर्ण चेतना सभा मुख्यमंत्री के अलवर में हनुमान जी को दलित कहने के बयान से बिफरी है। इसी के लिए मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए स्वर्ण चेतना सभा के पदाधिकारियों ने हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने यज्ञ किया। सभा के पदाधिकारियों ने यज्ञ के साथ हनुमान जी से मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना भी की।