
धूप वैसे भी लाभकारी होती है। अब एक नए अध्ययन में पता चला है कि धूप सेंकने से महिलाओं और पुरूषों की प्रजनन क्षमता में विकास होता है। 
अध्ययन में पता चला है कि धूप सेंकने से महिलाओं में सेक्स हार्मोन की वृद्धि होती है और पुरूषों में शुक्राणुओं की संख्या बढाने में भी धूप मददगार है। साथ ही धूप सेंकना पुरूषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बढाने में मददगार हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार धूप विटामिन डी स्तर को बढाकर पुरूषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बढाने में मदद करती है। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि विटामिन डी महिलाओं में सेक्स हार्मोन का संतुलन बनाये रखने और पुरूषों में शुक्राणुओं की संख्या बढाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विटामिन डी से महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन सेक्स हार्मानो का स्तर 13 और 21 प्रतिशत बढाने के साथ ही मासिक चक्रको नियमित करने और गर्भधारण की संभावना को और अधिक बढाता है।