
खाने में प्याज काफी अहम है. प्याज न होतो खाने में स्वाद काफी मुश्किल है. लगभग सभी भारतीय अपने खाने में प्याज का उपयोग जरूर करते हैं. सलाद में प्याज का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है. हालांकि प्याज को चाहे भून कर या कच्चा किसी भी रूप में खायें यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसलिए लोग इसे रोजाना के खाने में प्रयोग करते हैं.
प्याज में कई तरह की चीजें पायी जाती है. इनमें मौजूद औषधीय, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण दिल और आंतों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. हालांकि अगर आप प्याज को छीलकर या काट कर फ्रिज में रख कर स्टोर करते हैं और फिर इसे इस्तेमाल करते हैं तो भूल कर भी ऐसा न करें. क्योंकि आपके शरीर के लिए फायदेमंद प्याज आपको नुकसान पहुंचा सकता है.
हालांकि एक तरीका है जिससे आप प्याज को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. इसके लिए आप कटे हुए प्याज को पेपर टावल में रैप कर रख सकते हैं इससे प्याज ड्राई रहती है और ठंढी रहती है. एक शोध में कहा गया है कि अगर आप कटे हुए प्याज को फ्रिज में रखना चाहते हैं तो आप सीट बंद डब्बे में रख सकते हैं. लेकिन तापमान 4.4 डिग्री सैल्सियस होने चाहिए.
लेकिन ज्यादा से ज्यादा आप यही ध्यान रखें कि प्याज का उपयोग खाना बनाने और खाना खाने से तुरंत पहले ही कांटे तो यह आपके शरीर में हर तरह से फायदेमंद होगा.