
सबकी जिंदगी के कुछ ऐसे सीक्रेट होते हैं जो सिर्फ उस इंसान को या उसके कुछ खास दोस्तों को पता होते हैं. कपिल शर्मा की लाइफ में भी कुछ ऐसे ही सीक्रेट हैं. जिन्हें कपिल ने अपनी शादी के पहले सबसे सामने खोला है. कॉलेज के दिनों में कौन मस्ती नहीं करता लेकिन कॉमेडी किंग की तो बात ही अलग हैं. इनकी कॉलेज की लाइफ का राज जानकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. 
पकड़े गए तो बनाया ऐसा बहाना
कपिल शर्मा ने एक अनोखा खुलासा करते हुए कहा कि वह अपने कॉलेज के दिनों के में अनजान शादियों में केवल खाना खाने ही जाया करते थे.कपिल ‘इंडियन आइडल 10’ के शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों के बारे में कहा कि वह दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ शादियों में घुस जाया करते थे.
कपिल ने एक बयान में कहा, ‘हमारे कॉलेज के दिनों के दौरान मेरे दोस्त और मैं अक्सर शादियों में खाना खाने जाया करते थे. एक बार हमें एक अंकल ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मेरे दोस्त ने एक कहानी बनाई और कहा कि हमारे कॉलेज की मेस में खाना खत्म हो गया है और हमारे पास खाने को कुछ नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘हालांकि हमने उस वक्त खान खाया हुआ था और अंकल ने हमारे ऊपर खाना खाने और नाचने के लिए जोर डाला. हमने दो बार खाना खा लिया और उसके बाद नाचे भी. यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता.’
बता देंं कि कॉमेेेेडी किंग, एक्टर और प्रोड्यूूूूसर कपिल शर्मा 12 दिसंबर को अपनी प्रेमिका गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं.
गौरतलब है कि कपिल और चंदन हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के ग्रैंड फिनाले में नजर आए. इस शो में कपिल एक बार फिर उसी मस्तीभरे अंदाज में दिखे. वह जल्द ही अपने शो के साथ छोटी स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं. जहां एक तरफ कपिल अपने नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं, तो वहीं सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा जैसे कॉमेडियन्स भी एक बार फिर एकसाथ मिलकर ‘कानपुर वाले खुरानास’ नाम का कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं