दो पुलिस मुठभेड़ में 20-20 हजार के दो इनामी बदमाश घायल

अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में 20-20 हजार के दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, दोनो घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी हुआ फरार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों सगीर व दिलदार पर हाथरस जनपद की आर्म्स शॉप रॉबरी सहित अलीगढ़ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, खैर व बन्नादेवी थाना क्षेत्र में हुई दोनो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़।

योगी सरकार के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश पुलिस बदमाशों की हिट लिस्ट बनाकर ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है, इसी कड़ी में अलीगढ़ पुलिस भी हरदुआगंज में डबल एनकाउंटर विवाद के बाद एक बार फिर से एक्शन में दिखने लगी है, और लगातार दूसरे दिन बदमाशों की रैकी करते हुए आज दो अलग-2 थाना क्षेत्रों में एनकाउंटर कर 20-20 हजार के दो बदमाशों को घायल कर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है,,,,

दरअसल पहला एनकाउंटर अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के शिवाला रोड पर उस वक्त हुआ जब पुलिस को इलाके में बदमाशों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली तभी खैर के जंगल इलाके में अपाचे सवार युवकों को टोका गया तो वह बाइक को तेजी से दौड़ाकर भागने लगे, जिनका पीछा किया गया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने भी अपनी जान की सुरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के गोली लग गई, जिसका नाम सगीर बताया गया है जबकि इसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया, इस एनकाउंटर के कुछ देर बाद ही सूचना प्राप्त हुई कि बन्नादेवी थाने के सारसौल पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई है,,,,!!

पुलिस मुठभेड़ पर पुलिस अधीक्षक नगर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल सगीर व दिलदार दोनो 20-20 हज़ार के इनामी बदमाशों पर हाथरस में कई लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं, वही इन पर एक शस्त्र की दुकान से भारी मात्रा में शस्त्र लूटने का भी मामला दर्ज है, इधर अलीगढ़ के हरदुआगंज व छर्रा थाना क्षेत्र इलाके में लूट व नकबजनी की घटनाओं में भी ये बदमाश शामिल रहे हैं। आज पुलिस द्वारा इन्हें पकड़ने के दौरान इन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के गोली लगी है।

दोनों घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों से तमंचा, कारतूस समेत चोरी किये हुए दो दर्जन से भी अधिक कीमती मोबाइल, लैपटॉप बरामद हुए हैं, बाकी अभी दोनो से पूछताछ जारी है, और दोनो बदमाशों की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।