
अलीगढ़ आलू व्यापारी से तमंचे के बल पर बीते दिनों हई 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी देहात ने बताया कि लूटकांड में पकड़े गए दोनों आरोपियों से 1 लाख रुपये के साथ ही तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है, साथ ही एक स्कार्पियो कार भी पुलिस ने बरामद की है।
इस लूटकांड का एक आरोपी बीते दिनों पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था,इगलास थानाक्षेत्र में हुई थी लूट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चेकिंग अभियान चल रहा था अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेवनपुर चौराहे पर स्कॉर्पियो गाड़ी चेक की गई तो दो आरोपी हथियारों के साथ पकड़े गए पूछताछ में आरोपियों ने बताया की देवा उर्फ राज गौतम निवासी कैथल थाना गोंडा दूसरा आरोपी पुष्पेंद्र निवासी मुख्तार थाना गोंडा दोनों आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपया नगद तमंचा कारतूस बरामद किए हैं आरोपियों ने बताया है 14- 11 -18 को आलू व्यापारी से हुई 5 लाख 6 हजार की लूट मै दोनों आरोपी शामिल थे 2 दिन पहले हुई पुलिस मुठभेड़ में उनके एक साथी के गोली भी लग गई थी