
इंफैक्शन का खतरा – किस करने के दौरान सबसे ज्यादा संक्रमण होने का खतरा होता है। दरअसल किस करने के दौरान दो लोगों की लार एक-दूसरे के मुंह में चली जाती है। जिससे मुंह के संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल हर एक इंसान को कई तरह की छोटी-मोटी बीमारियां होती हैं जो किस करने के दौरान लार के जरिए एक-दूसरे के मुंह में चली जाती है।
खांसी-जुकाम – कई बार एक पार्टनर को खांसी-जुकाम होता है तो उसके जर्म्स किस करने से दूसरे पार्टनर के मुंह में भी चले जाते हैं। जिसके कारण माना जाता है की किस करने से लोगों को सबसे ज्यादा खांसी-जुकाम की शिकायत होती है।
मुंह के छाले – मुंह में छाले होने के दौरान तो एक-दूसरे को किस बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि किस करने के दौरान एक-दूसरे के मुंह की लार जब एक-दूसरे के मुंह में जाते हैं तो मुंह के बैक्टीरिया के फैलने का भी डर होता है। जिसके कारण होंठों और जीभ में छालों की समस्या हो जाती है।
मसूढ़े और दांतों की समस्या – किस करने से मसूढ़े और दांतों की समस्या भी हो जाती है। अधिकतर लोग अपने मुंह की सफाई नहीं रखते और जिससे की वे जब किस करते हैं तो खराब दांतों और खराब मसूढ़ों के बैक्टीरिया दूसरे पार्टनर के मुंह भी चले जाते हैं। जिसके कारण दांतों और मसूढ़ों की समस्याएं हो जाती है।