
अलीगढ़ में बिना हेलमेट के पुलिस लाइन में एंट्री पर लगी रोक, एसएसपी के आदेश अनुसार ट्रेफिक माह की हुई कार्रवाई, महिला हो या पुरुष किसी को नहीं मिली एंट्री, पुलिस कर्मियों के लिए खासकर चला अभियान, आम जनता एसएसपी और महिला थाने पहुंचने से हुई महरूम। जैसा की सभी को पता है कि हर वर्ष के नवंबर माह को ट्रैफिक माह के रूप में मनाया जाता है,
जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है कि ट्रेफिक रूल्स के अनुसार दोपहिया और चार पहिया वाहनों को किस तरह सड़क पर प्रयोग करें जिससे कि किसी के साथ कोई हादसा ना हो,,,,,
इस दौरान देखने को मिला की जो भी वाहन चालक अलीगढ़ की सिविल इलाका स्थित पुलिस लाइन में एंट्री कर रहा था तो बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को रोका जा रहा था, चाहे फिर वह महिला हो या पुरुष,,,, आपको बता दें यह वाहन चेकिंग अभियान खास कर के पुलिस कर्मियों के लिए चलाया गया था,,,। क्योंकि अक्सर पुलिसकर्मी ट्रेफिक रूल्स को सिखाते सिखाते खुद उस रूल्स को फॉलो नहीं करते हैं,,,,,!!