सर्दियों में दुरुस्त रखेगी मेवा गुड़ पंजीरी

सर्दियों के दिनों में मेवा गुड़ पंजीरी आपको दुरुस्त रखेगी। जानिए कैसे बनाते हैं मेवा गुड़ पंजीरी

सामग्री

  • बादाम- 20 ग्राम
  • गोंद- 20 ग्राम
  • काजू- 20 ग्राम
  • किशमिश- 1 चम्मच
  • मखाना- 30 ग्राम
  • कद्दूकस किया सूखा नारियल- 20 ग्राम
  • पिस्ता- 1 चम्मच
  • अजवाइन- 1/2 चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
  • घी- 150 ग्राम
  • गुड़ का बूरा- 1/4 कप
  • सौंफ पाउडर- 1 चम्मच

विधि

एक नॉनस्टिक पैन में घी गर्म करके उसमें गोंद भूनकर निकाल लें। बचे हुए घी में बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का भूनकर निकाल लें। अब पैन में मखाने डालकर क्रिस्पी होने तक धीमी आंच पर भूनें। ठंडा करके मखाने और गोंद को मोटा-मोटा कूट लें। काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक काट लें। सौंफ और अजवाइन भी सूखा भून लें। सभी चीजों को एक बाउल में डालकर मिलाएं। उसमें गुड़ का बूरा डालकर मिलाएं। सर्दियों में यह पंजीरी खाएं। सेहत दुरुस्त रहेगी।