5 वोटों से मिली हार तो हिंसा पर उतारू हुआ प्रत्याशी

सीतापुर कमलापुर थाना क्षेत्र के बहरीमऊ गांव में कोटे के चुनाव के नतीजे से बौखलाए प्रतिद्वंद्वी एवं उसके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा कोटे के चुनाव में जीते हुऐ प्रत्याशी सहित चुनाव कराने आए अधिकारियों के साथ भी अभद्रता करने का मामला प्रकाश मे आया .

कमलापुर थाना क्षेत्र के बहरीमऊ गांव में नायब तहसीलदार सिधौली श्रीराम गौंड़ के नेतृत्व में पहुंची टीम द्वारा चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई. चुनाव में 268 मत पाने वाले बाबूराम को जीत हासिल हुई. उनके प्रतिद्वंद्वी सोमनाथ को 262 मत मिले और उन्हें 5 वोटों से हार का सामना करना पड़ा.

इस हार से बौखलाये सोमनाथ और उसके समर्थकों ने बाबूराम पर हमला बोल दिया. स्थिति को संभालते हुए उपनिरीक्षक उमराव सिंह ने अतिरिक्त पुलिस को बुलाते हुए मोर्चा संभाला. इस मारपीट में मुन्नालाल अपने भाई को बचाने में घायल हो गए और अन्य लोगों को भी चोटें आई. वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सिधौली ए आर फारुकी ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए गांव का भ्रमण किया

कमलापुर थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने गांव में दलबल के साथ भ्रमण किया. उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत आशुतोष पाण्डेय और घायल की तहरीर प्राप्त हुई है. तरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी.