जाह्नवी की बहन को मिल रही रेप की धमकियां, बताई हैरान करने वाली वजह

बॉलीवुड की नई-नवेली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्ख़ियों में चल रही है. इसी बीच हाल ही में जाह्नवी ने अपनी बहन अंशुला के बारे में एक इवेंट के दौरान खुलासा किया. आपको बता दें हाल ही में कॉफी विद करण में जाह्नवी ने हैंपर जीतने के लिए अपनी सौतेली बहन अंशुला को फोन किया था लेकिन कुछ कन्फ्यूजन के कारण अंशुला जाह्नवी की मदद नहीं कर पाईं और वह हैंपर अर्जुन कपूर जीत गए.

जाह्नवी कपूर ने इस बारे में बताया कि, ‘इस घटना के बाद अंशुला को रेप की धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं.’ जाह्नवी ने कहा कि, “आप अपने जीवन में लोगों की सुरक्षा करना चाहते हैं. उदाहरण के लिए मेरी बहन को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. उन्होंने कॉफी विद करण पर कुछ बचपना किया था और जिसके बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां देना शुरू कर दिया.”

जाह्नवी ने आगे ये भी कहा कि, ”उन्हें यह बहुत अजीब लगा. क्योंकि लोग सोशल मीडिया पर बहुत बेखौफ महसूस करते हैं तो वह कई बार मर्यादा की सीमा लांघ जाते हैं. इसलिए जब मैं कोई निजी चीज सोशल मीडिया पर शेयर करती हूं तो मैं भी यह महसूस करती हूं. मैं उनके प्रति प्रोटेक्टिव महसूस करती हूं कि लोग मेरे बारे में या मुझसे जुड़े लोगों के बारे में क्या कहेंगे.” वहीं जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अब वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख़्त में नजर आने वाली हैं.