रात के अंधेरे में हुई दो मुठभेड़, दिल्ली के 20 के हजार के इनामी समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार।

अलीगढ़ पुलिस की देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिनमें पहली मुठभेड़ थाना टप्पल इलाके के जट्टारी में हुई जिसमें 20 हजार के इनामी बदमाश समेत दो को गिरफ्तार किया गया, और बदमाश फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग चल रही थी कि दूसरी मुठभेड़ थाना क्वार्सी इलाके के ओजोन सिटी के पास हो गई, इसमें भी दो बदमाशों की गिरफ्तारी हो गई जबकि इनका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा, दोनो मुठभेड़ के घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अब आपको दोनों घटनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देदें,,,,दरअसल पहली मुठभेड़ अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के जट्टारी में देर रात उस वक्त हुई, जब जट्टारी इलाके के गांव जलालपुर में एसओजी के साथ थाना पुलिस बदमाशों की सुरागरसी कर रही थी कि तभी आई-10 कार को देखकर रुकने का इशारा किया मगर नहीं रुकी,,,शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो कार सवारों ने फायरिंग कर दी, जिनकी घेराबंदी हुई तो कार सवारों ने हड़बड़ाहट आकर कार खेत में दौड़ा दी और फस गए, फिर नीचे उतरकर खेत मे से फायरिंग करने लगे, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, इसका एक साथ ही भी पकड़ा गया है, जबकि दो बदमाश भाग निकले, कार बरामद कर ली, पकड़े गए बदमाश में सुशील ठाकुर निवासी गांव बड़ौली गाजीपुर (दिल्ली) और सोनू जाट निवासी जलालपुर जट्टारी का है, इनसे देसी पिस्टल, तमंचा व कारतूस मिले हैं गोली लगने से घायल पकड़ा गया बदमाश सुशील,,, बीते दिनों इगलास में आलू कारोबारी से हुई पांच लाख की लूट में 20 हजार का इनामी घोषित चल रहा था, दिल्ली में वह हत्या के मामले में वांछित है, जानलेवा हमले के भी मुकदमे हैं दोनों से पूछताछ चल रही है आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है,,,,,!!

जट्टारी में बदमाशों की मुठभेड़ में घायल कर चुकी पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी थी कि तभी देर रात करीब 1:00 बजे शहर के थाना क्वार्सी इलाके के ओजोन सिटी के पास दूसरी मुठभेड़ हो गई, इसमें पिलखना अकराबाद के दिलशाद पुत्र खलील के पैर में गोली लगी है, एक साथी भी पकड़ा गया, जबकि तीसरा फरार हो गया, पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश छर्रा की डकैती व हरदुआगंज में हुई लूट की घटना में शामिल थे, जिनके पास से 315 बोर का तमंचा, 3 मोबाइल, स्प्लेंडर बाइक व 35 हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं, घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, इनके फरार तीसरे साथी की भी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है,,,,,,!!