भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विद्यासागर ने दिया बड़ा बयान

सिधौली-सीतापुरHT: स्थानीय तहसील मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कार्यकर्ताओ के दम पर मिशन 2019 भाजपा फिर से पूरे देश मे प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाएगी 

कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की पद यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर मौजूद रहे।बैठक की शुरुवात में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।प्रदेश महामंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के सिधौली, अटरिया, कसमंडा मण्डल के सेक्टर संयोजक, प्रवासी, प्रभारियों, मण्डल कार्यसमिति सदस्यो के समीक्षा की।बूथ समिति सदस्यता अभियान, मतदाता अभियान, बूथ अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों के अभिनन्दन समारोह सहित संगठन द्वारा चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा की। मुख्य अतिथि ने कहा पद यात्रा संगठन का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है जिसमे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को पूरे मनोयोग से जुटना है। मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पद यात्रा 15 दिनों तक चलेगी।जिसमे विधानसभा सिधौली के तीनों मंडलो में 6 टोलियां बनायी गयी है।

जिसमे150 कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपेगी है। ये सभी कार्यकर्ता संगठन की तय योजना के अनुसार गाँवो गावो जाकर लोगो से मुलाकात करेंगे एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुचायेगे।बैठक को जिला प्रभारी दिनेश तिवारी, लखनऊ जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, ने भी संबोधित किया।बैठक का संचालन विश्राम सागर राठौर ने किया।

इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष पुष्कर गुप्ता, यमुना अवस्थी, रामकरन रावत, बच्चें बाजपेयी, जितेंद्र सिंह, मनोज त्रिवेदी, लक्ष्मी शंकर गिरि, सूर्यबक्स सिंह,गंगाराम राजपूत, रामबक्श रावत, सूर्यभान सिंह डब्बू, महेंद्र सिंह, रामनारायन सिंह, आनंदस्वरूप अवस्थी, सुधीर सिंह, अमित शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, अमरेंद्र राजपूत, अशोक सिंह, गौरव मिश्रा, रामखेलावन यादव, राजेश मिश्रा, सौरभ सिंह, नीरज सिंह, इज़हार खा, विजय शुक्ला,बन्दन सिंह, राजू शुक्ला, चंद्रप्रकाश, सुनील गुप्ता, रामलखन गुप्ता, श्यामू श्रीवास्तव, सहित पार्टी के पदाधिकारीयों की मौजूदगी नजर आई