अगर शादी से पहले लड़की प्रेग्नेंट हो तो वो चरित्रहीन, फिर मर्द क्या?

सात मई को हुई सोनम कपूर की ‘बिग फैट’ पंजाबी वेडिंग का ख़ुमार अभी उतरा भी नहीं था कि उसके दो दिन बाद ही जब नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अंगद बेदी के साथ शादी की फोटो शेयर की तो ज़्यादातर लोगों को पहली बार में यकीन ही नहीं हुआ। सेलिब्रेटी की शादी और वो भी इतने शांत और सरल तरीके से। सोनम कपूर की धूम-धड़ाके वाली शादी से इतर 10 मई 2018 को हुई नेहा और अंगद की शादी बेहद शांत माहौल में हुई। 25 अगस्त को नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो डालकर सबको चौंका दिया। नेहा ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की फोटो शेयर करते हुए लिखा “एक नई शुरुआत… #हमतीन” एक ओर जहां नेहा और उनके पति को नई जिंदगी के लिए बधाइयां देने वालों की कमी नहीं है, वहीं कई लोगों का कहना है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और इतनी जल्दबाजी में शादी भी इसीलिए की।