मुशर्रफ ने पूछा धोनी को कहां से लाए, गांगुली ने कुछ इस तरह दिया जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम को मैदान के भीतर लड़ना सिखाने वाले सौरव गांगुली की गिनती सर्वकालिक महान कप्तानों में होती है। गांगुली ही वह लीडर हैं, जिन्होंने छांट-छांटकर ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जिन्होंने बाद में भारतीय टीम के लिए जीत की कई इबारत लिखी।