
सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं. दोनों ही अपनी शादी में पारंपरिक अंदाज में नजर आए थे लेकिन शादी के बाद हुए रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर यूनिक और डिफरेंट लुक में दिखाई दिए. ये नजारा था मुंबई में हुई रिसेप्शन पार्टी का जो कि रणवीर की बहन रितिका भवनानी द्वारा आयोजित करवाई गई थी. इस पार्टी में दीपिका ने सब्यसांची के केसरी बाई पन्नालाल कलेक्शन से दिल गुलदस्ता नाम का यह लहंगा पहना था.
दीपिका के इस लहंगे पर ढेरों आकार और ढेरों तरह के फूल बने हुए हैं. इस लहंगे के ऊपर दीपिका ने जो चोली पहनी है और जो टियारा पहना है वो भी फूलों से सजा हुआ है. इस ड्रेस में दीपिका का अलग ही अंदाज़ देखने को मिला था. इस रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि- ‘इसमें सोने के धागों की मदद से बोरडेक्स सिल्क के साथ हाथों से डाई करके सिल्क फ्लॉस और पीटी गई चांदी का इस्तेमाल किया गया है.’
तस्वीर में आप देख सकते हैं दीपिका ने जो ज्वेलरी पहनी हुई है वो भी सब्यसांची के हेरिटेज जूलरी कलेक्शन की है. हर जगह दीपिका के इस लुक की चर्चा हो रही हैं. सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स का तो ये भी कहना है कि रणवीर से शादी के बाद दीपिका भी अतरंगी हो गई हैं.