
सिधौली- सीतापुरHT: स्थानीय तहसील क्षेत्र के अखिल भारतीय समग्र विचार मंच द्वारा सामाजिक व उत्कृष्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ब्राह्मण व संतो को लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ सीतापुर के जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला को सामाजिक व उत्कृष्ट कार्यो को लेकर महर्षि दधीचि सम्मान – 2018 से पूर्व डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला व विधायक अविनाश त्रिवेदी के द्वारा सम्मानित किया गया. आयोजक मंडल द्वारा अभिषेक शुक्ला को अभिनंदन पत्र, प्रतीक सम्मान चिन्ह प्रदान करने के पश्चात शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
बताते चले कि अभिषेक शुक्ला तहसील सिधौली के कस्बा अटरिया के रहने वाले है, जो कि सामाजिक कार्यों के साथ ही पत्रकारिता मे भी रुचि रखते हैं. समग्र विचार मंच द्वारा द्वारा निःशक्तजनों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज-सेवियों और संस्थाओं को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। वे ब्राह्मण जो समाज के लिए कार्य कर रहे हैं , उन्ही सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।
इसी सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने श्री शुक्ला के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें सम्मानित किया। अभिषेक शुक्ला को सम्मानित किए जाने पर वायुनायक कश्यप, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सूर्यांश शुक्ल, अनुराग मिश्रा (अध्यक्ष काका फाउंडेशन), सनोज मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, शिवम अवस्थी ने खुशी जताई है.