
सिधौली-सीतापुरHT: स्थानीय तहसील अन्तर्गत आमान परिवर्तन में पूर्वोत्तर रेलवे के अन्तर्गत स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से सीतापुर तक स्पीड ट्रायल किया गया इस दौरान ट्रेन के तेज रफ्तार से होने पर कमलापुर,सरैंचा, बिसवां चौराहा, महमूदाबाद चौराहा, जुंधौरा, मुकीमपुर अटरिया- नीलगांव व बलवंतपुर -कोडरिया ,मनवा, समपार फाटकों समेत रास्ते मे पड़ने वाले खारजा नहर,मऊ, गोधना गांवो के पैदल क्रासिंग पर रेलवे र्मचारियों की तैनाती कर लोगों का कुछ देर के लिये आवागमन ट्रेन निकलने तक रोके रखा गया।
ट्रेक के किनारे आसपास के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। ट्रेन का ट्रायल देखकर तमाम ग्रामीण भावुक हो उठे। ऐशबाग से सीतापुर तक ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुआ। जो सफल रहा ट्रेन के आला अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का संचालन स्व अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर शुरू होने की संभावना है