पुलिया के विवाद में हुआ पथराव, मस्जिद का टूटा शीशा, शहर की फिजा बिगाड़ने की,,,,की गई कोशिश।

अलीगढ़ में पुलिया के विवाद में हिंदू युवा वाहिनी नेता व विशेष समुदाय के ठेकेदार में हुई भिड़ंत, दो समुदाय के बीच हुआ पथराव, हंगामे के बीच पत्थर लगने से मस्जिद का टूटा शीशा, दो समुदाय के बीच पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा कई थानों का पुलिस फ़ोर्स, पथराव में 4 लोग हुए घायल, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में, अयोध्या को लेकर पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट, माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, थाना गांधी पार्क इलाके के रेलवे रोड स्थित अंबोलिया मस्जिद की घटना।

दरअसल पूरा मामला शनिवार की देर रात रेलवे रोड पर कवरकुत्ता स्थित अंबोलिया मस्जिद के पास का है, मस्जिद के बगल वाली गली में बने साइकिल स्टैंड में ट्रेन से दिल्ली जाने आने-जाने वाले मुसाफिर वाहन खड़े कर देते हैं रात में लौटने पर ले जाते हैं,,,,हिंदू युवा वाहिनी का पूर्व शहर उपाध्यक्ष महेंद्र नगर निवासी आकाश गुप्ता अपना स्कूटर स्टैंड पर खड़ी करके गया हुआ था, इस बीच गली के बाहर ठेकेदार ने नई पुलिया बनवा दी, शाम को बांस बल्ली लगाकर गली बंद कर दी, देर रात आकाश अपने छोटे भाई विकास के साथ स्कूटर लेने पहुंचा, बांस बल्ली हटाते देख ठेकेदार ने मना किया, यहीं पर विवाद खड़ा हो गया, आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि समुदाय विशेष के ठेकेदार ने आकाश को चांटा मार दिया, जिसके बाद आकाश द्वारा फोन करके अपने साथियों को बुलाया गया, इधर ठेकेदार के लोग भी एकत्रित हो गए, दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, इससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, पथराव के बीच उछाले पत्थर से अंबोलिया मस्जिद के गेट का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया, मस्जिद का शीशा टूटने के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स, पीएसी व आरएएफ बुला ली गई, इधर अयोध्या को लेकर अलर्ट दिख रहे प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने शहर चेतावनी दी है कि जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा या अफवाह फैलाएगा उसके विरुद्ध शख्त कार्रवाई की जायेगी। वहीं मौके पर सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया गया है।