पाकिस्तान ने कहा- करतारपुर साहिब गलियारा सही दिशा में उठाया गया कदम

भारत और इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान के बीच पिछले कई महीनों से करतारपुर साहिब गलियारे को लेकर काफी वाद-विवाद विवाद चल रहा था. एक तरफ भारत सरकार अपने सिख समुदाय की भावनाओं को देखते हुए पाकिस्तान सरकार से काफी समय से इस गलियारे को खोलने के लिए कह रही थी तो वही पाकिस्तान लगातार इस मामले को टालता ही जा रहा था. लेकिन इस मामले में अब पाकिस्तान के सुर बदल गए है. 

दरअसल पिछले कुछ समय से पाकिस्तान करतारपुर साहिब गलियारे को खोले जाने को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से विरोध कर रहा था लेकिन अब पाकिस्तान ने न सिर्फ इस गलियारे को मंजूरी दी है बल्कि इसे सही दिशा में उठाया गया कदम तक कह दिया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय  की और से हाल ही में जारी किये गए एक बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि इस गलियारे को शुरू किया जाना भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष से सहयोग, शत्रुता से शांति और दुश्मनी से दोस्ती की दिशा में उठाया गया कदम साबित हो सकता है. 

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किये गए इस बयान में यह भी कहा गया है कि इस गलियारे के शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच के रिश्ते और भी मजबूत हो जायेंगे. आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर इस गलियारे को खोले जाने की घोषणा की थी.