2.0 THIRD TEASER : खतरनाक विलेन अक्षय की धुलाई करते हुए दिखे रजनीकांत

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय के साथ मिलकर जल्द ही साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘2.0’ लेकर आ रहे हैं. पिछले काफी समय से इस फिल्म की चर्चाएं हो रही हैं. इस फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी. कुछ दिन पहले तक अक्षय कुमार रोजाना फिल्म के पोस्टर्स शेयर कर रहे थे और बीते दो दिन से अक्षय रोजाना फिल्म के टीज़र रिलीज़ कर रहे हैं.2.0 THIRD TEASER : खतरनाक विलेन अक्षय की धुलाई करते हुए दिखे रजनीकांत

हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म का तीसरा दमदार टीज़र रिलीज़ कर दिया है. ये टीज़र भी आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आपको बता दें इस फिल्म को बनने में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत लगी और हाल ही में ऐसी खबर सामने आई है कि स फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 370 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. जी हाँ… फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए यह इतनी ज्यादा कमाई कर डाली है.

यहाँ देखे टीज़र…

इस टीज़र में एक बार फिर अक्षय का खतरनाक लुक सामने आया है. अक्षय ने इस टीज़र को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और साथ में कैप्शन में लिखा है कि- ‘Get ready for the ultimate face-off! #2Point0 in 5 days!’. आपको बता दें ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज़ होगी.