राम मंदिर के लिए मोहन भगवत ने कुछ इस तरह लिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत पटना के टेकारी मंदिर पहुंचे थे जहां उन्होंने देवराहा हंस बाबा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. RSS के फेसबुक पेज पर इसकी तस्वीर भी शेयर की गई है. आरएसएस ने कहा है कि देवराहा हंस बाबा ने राम जन्मभूमि पर जल्द ही भव्य मंदिर निर्माण की इच्छा व्यक्त की है, साथ ही उन्होंने भागवत के सिर पर अपना पैर रखकर आशीर्वाद दिया है.राम मंदिर के लिए मोहन भगवत ने कुछ इस तरह लिया आशीर्वाद

मोहन भागवत ने गुरुवार को सोनपुर में कई साधु-संतों से मुलाकात की और लक्ष्मी नारायण मंदिर में संत जीयर स्वामी से भी मुलाकात की. इसके बाद पटना जाकर उन्होंने स्वामी प्रपन्नाचार्य से भी बातचीत की. जीयर स्वामी और स्वामी प्रपन्नाचार्य दोनों ही संत रामानंद संप्रदाय से संबंध रखते हैं. मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनना चाहिए, इसके लिए वे पुरे मन से प्रयास कर रहे हैं.

इसके पहले, आरएसएस प्रमुख से देवराहा हंस बाबा ने कहा कि जल्द ही भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रभाव पूरी दुनिया में फैलने लगेगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक विषमता समाज की एकता में सबसे बड़ी बाधा है, जिसे दूर करने की कोशिश जल्द ही करनी होगी, नहीं तो ये बढ़ती जाएगी. उन्होंने कहा कि देश और समाज की एकता और अखंडता के लिए ये आवश्यक है.