
सिधौली- सीतापुर ht: स्थानीय तहसील अन्तर्गत पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल कसमंडा सीतापुर परिसर में आईजी जोन श्री सुजीत पांडे जी ने किया जनसंवाद कार्यक्रम। विद्यालय में उन्होंने विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक श्री स्वर्गीय रुद्र प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर भूर भूर प्रशंसा की और प्रसन्न होकर विद्यालय में नामांकित कुल छात्रों को एक कॉपी एक पेंसिल एक रबड़ पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की ।
इसके साथ उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थित श्री ओम प्रकाश सिंह स्मारक पुस्तकालय एवं वाचनालय का अवलोकन कर आगंतुक रजिस्टर पर अपने विचार लिखें।
विद्यालय के प्रबंधक श्री त्रिभुवन सिंह जी एवं समस्त शिक्षकों ने आईजी श्री सुजीत पांडे जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार चौधरी जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया ।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर सी ओ सिधौली थानाध्यक्ष कमलापुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे.