राम मंदिर निर्माण के लिए शिव सैनिकों ने की अयोध्या के लिए कूच

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिव सैनिकों हुँकार भर दी है,25 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंच रहे है,उनके समर्थको में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है,उद्धव ठाकरे के समर्थन में हर जनपद से लोग अयोध्या के लिए कूच कर है है,

इसी कड़ी में अलीगढ़ से सेकड़ो की तादात में शिव सैनिक रेलगाड़ी से अयोध्या जाने के लिए रवाना हो चुके है,शिव सैनिकों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सरकार में आने पर राम मंदिर निर्माण की बात कही थी,लेकिन साढ़े चार बर्ष का समय बीत चुका है फिर भी सरकार का राम मंदिर निर्माण की तरफ कोई ध्यान नही है,क्योंकि हम भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी है,इस लिए अयोध्या पहुंच कर भाजपा की केंद्र सरकार को जगाने के कार्य करेंगे,और हमारी मांग रहेगी कि किसी भी सूरत में 2019 से पहले राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए चाहे इसके के लिए विशेष सत्र बुलाकर अधिनियम पास कराया जाय या फिर किसी और सूरत में मंदिर का निर्माण हो लेकिन होना चाहिए,