अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया राम जन्मभूमि नामक फिल्म का विरोध

अलीगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्रों ने इकट्ठा होकर राम जन्मभूमि नामक फिल्म का किया विरोध, सीओ को दिया ज्ञापन, सुरक्षा की दृष्टि से भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात, इस फिल्म को देश में चलने से बिगड़े हालात ,महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम दिया ज्ञापन, छात्रों ने कहा है की वसीम रिजवी बाबरी मस्जिद राम मंदिर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राम जन्मभूमि नामक फिल्म बनाकर मुल्क का माहौल खराब करना चाहते हैं ,इस फिल्म का मकसद सिर्फ और सिर्फ देश के हिंदू और मुसलमानों के दिलों को बांट रहा है, फिल्म के ट्रेलर ने तमाम मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने का काम किया है ,अयोध्या में बाबरी मस्जिद राम मंदिर का मुद्दा अदालत में है ,ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म बनाना हिंदू मुसलमानों को निशाना बनाकर मुल्क के माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है ,अगर यह फिल्म रिलीज होती है तो मुल्क के हालात बहुत अच्छे नहीं रहेंगे ,और इसका जिम्मेदार वसीम रिजवी सत्ताधारी पार्टी और सेंसर बोर्ड होगा, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र मांग करते हैं कि, इस दंगल फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए ,वरना इस मुल्क में एक बार फिर हिंदू और मुसलमानों के नाम पर आग लग सकती है,