सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- सिर्फ गुरु नानक देव में था बाबर को जाबर कहने का साहस

राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में उनको नमन किया। लखनऊ में डीएवी कॉलेज के मैदान में समारोह आयोजित किया गया था। इसमें सीए

डीएवी कॉलेज मैदान में आयोजित गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव में राज्यपाल राम नाईक के साथ सीएम योगी अदित्यनाथ पहुंचे। प्रार्थना सभा के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एशिया और उसके आसपास के बड़े भूभाग पर गुरू नानक देव ने अपने कीर्तन के माध्यम से लाखों लोगों को सदाचार का पाठ पढ़ाया। उस दौर में भी वह सीधा बोलते थे और बाबर को जाबर कहने की चेष्टा सिर्फ नानक देव ही कर सकते थे।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक की वाणी में लोक कल्याण के भाव छुपे हैं। यह भाव आज 550 वर्ष के बाद में उनके विचार में दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने लोक कल्याण के लिए अपने सत्संग और प्रवचन दिए और अनेक यात्राएं की। एशिया और यूरोप के एक बड़े भूभाग को कीर्तन और यात्राओं के माध्यम से कृतार्थ किया। 50वां वर्ष पहले गुरु नानक साहब ने अवतार लिया, आप सबके जीवन में तमाम खुशियां हैं, मानवता के कल्याण के लिए उन्होंने अवतार लिया था।