
आपमें से शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने कभी आम का स्वाद ना चखा होगा। फलों का राजा आम सभी का पसंदीदा फल हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इस आम के पत्तों के भी कई फायदे होते हैं। जी हाँ, डायबिटीज के लिए तो आम के पत्तों को रामबाण इलाज माना जाता हैं। अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों और पोषक तत्वों की वजह से ये बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको आम के पत्तों के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इन फायदों के बारे में।
* ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित
मधुमेह के इलाज के लिए आम के पत्ते बहुत उपयोगी होते हैं। इसमें एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होते हैं, जो प्रारंभिक मधुमेह के इलाज में मदद करते हैं। यह मधुमेह एंजियोपैथी और मधुमेह रेटिनोपैथी के इलाज में भी मदद करता है। इस उद्देश्य के लिए आम के पत्तों की चाय बनाई जाती है, जिसके सेवन से आप शुगर से छुटाकारा पा सकते हैं।
* आम के पत्तों की चाय
आप इसका सेवन करके आसानी से मधुमेह टाइप 2 की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। आम के पत्तों का अर्क मधुमेह की बीमारी का इलाज करने में काफी सहायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम के पत्ते शुगर को कम करने में मदद करते हैं। इसे उबालकर आप खाली पेट सेवन करने से काफी फायदा होता है। चाय बनाने के लिए आम के 4 पत्तों को एक छोटे बर्तन में उबाल लें। जब यह उबल जाए तो आप पत्तों को पानी में से अलग कर लें। रात भर के लिए इस पानी को छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी का सेवन कर लें।