
सेल्फी का क्रेज कई लोगों पर कुछ इस तरह छाया है कि वह यह भी नहीं देखते कि वह कहां इसे क्लिक कर रहे हैं। यह मौका वाकई सेल्फी लेने का है भी या नहीं। सोशल मीडिया पर एक बस यात्री की सेल्फीज वायरल हो रही है जिसे देखकर लोगों की हंसी भी छूट रही है। मोजाम्बिक में एक बस यात्री की बास दुर्घटना के पहले और बाद की सेल्फीज वायरल हो रही है।
माना जा रहा है कि दुर्घटना के समय 65-सीटर बस क्विलीमेन से मोजाम्बिक जा रही थी। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें एक मां और दो साल का बेटा भी शामिल है।
इस हादसे के बाद एक बस यात्री की दो ‘Before and After’ सेल्फीज वायरल हो रही है। पहली सेल्फी में एक शख्स मुस्कुराता हुआ बस के सामने से सेल्फी ले रहा है जहां उसके पीछे परिवार बस में चढ़ रहे हैं।
दूसरी सेल्फी में वह वैसे ही पोज में दिख रहा है लेकिन इस बार उसकी मुस्कुराहट गायब और पूरा चेहरा धूल-मिट्टी से भरा है। उसके पीछे बस पलटी हुई है और पैसेंजर्स नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह सेल्फी वायरल हो रही है और लोगों को इस शख्स की हरकत पर हंसी भी आ रही है कि इस स्थिति में भी वह सेल्फी लेना नहीं भूला।
यह दुर्घटना मोजाम्बिक में गोरोंगोसा गांव के पास मुकोसा नदी पर हुई थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस दुर्घटना में 37 लोग घायल हो गए थे और यह हादसा स्पीड के कारण हुआ। हालांकि बस चालक अमीस मुसा ने कहा कि यह एक यांत्रिक गलती के कारण हुआ जिसके कारण वाहन को नियंत्रित असंभव था।
कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि तेज ड्राइविंग के कारण ये हादसा हुआ। उनके मुताबिक उनके कई बार बोलने पर भी ड्राइवर ने बात नहीं सुनी थी।
संयोग से गोरोंगोसा एडमिनिस्ट्रेटर बस दुर्घटना से एक घंटे पहले विपरीत दिशा में वहां से गुजरे थे और उन्होंने भी यह रिपोर्ट किया कि बस की स्पीड तेज थी।