
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत अभियंता शारदा नहर प्रवीण कुमार ने आज एक दर्जन नहरों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही पाये जाने पर अधिकारियो को फटकार भी लगायी, मुख्य अभियंता शारदा नहर बरेली ने अटरिया के निकट सरौरा व इटौंजा रजबहा में शिल्ट सफाई निरीक्षण में निकाली गयी मिट्टी का डिस्पोजल न किये जाने और मौके पर नहर टेढ़ी मेड़ी दिखने पर मौजूद नहर के अवर अभियंताओ को फटकार लगा कर कार्य सुधारने की चेतावनी दी। लाइन डोरी लगा कार्य के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देशित किया कि उपखण्ड के एसडीओ व अवर अभियंता नहर सफाई के समय मौके पर मौजूद रहकर गुणवत्तापूर्ण शिल्ट सफाई समय से पूर्ण कराये।
जिससे रबी फसल में अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि शिल्ट सफाई की उच्च अधिकारियों के निरीक्षण में लापरवाही पाये जाने पर नहर के जेई के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।
मुख्य अभियंता ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को भी आवश्यक निर्देश दिये इसके बाद मुख्य अभियंता ने मुजफ्फरपुर रजबहा , सिधौली रजबहा सहित अन्य नहरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, जेई प्रेम नाथ, गोपाल जी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे