
अलीगढ़15 दिन पहले प्रेम प्रसंग में हुई 20 वर्षीय युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी ड्राइवर किया गिरफ्तार, चाकू से गोदकर की गई थी हत्या, गर्भवती होने पर युवती दो बच्चे के बाप ड्राइवर को फसाने की दे रही थी धमकी ,घर के बाहर खेत में मिला था शव ,पाली थाना क्षेत्र के हरदोई गांव में हुई थी हत्या ,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, पीएम रिपोर्ट में युवती गर्भवती पाई गई थी ,युवती के यहां आरोपी करता था ड्राइवरी ,घर से फोन पर आरोपी ड्राइवर ने बुलाया था युवती को खेत में, नशीली दवा खिलाकर बलात्कार के बाद चाकुओं से गोदकर की थी हत्या
दरअसल पाली थाना क्षेत्र के गांव हरदोई निवासी नवजोत सिंह की पुत्री दीपा उम्र 20 वर्ष ,अचानक घर गायब हो गई थी, काफी तलाशने के बाद भी दीपा नहीं मिली थी ,अगले दिन सुबह दीपा का शव जंगल में सोच के लिए ग्रामीणों ने बाजरा के खेत में देखा था, तत्काल इसकी सूचना थाना पाली को दी गई, पाली थाना अध्यक्ष के अलावा आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ था कि युवती के किसी से अवैध संबंध है, क्यों की युवती 5 माह की गर्भवती थी ,पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया की हत्या वाले दिन युवती की रात 11:00 बजे आरोपी ड्राइवर से बात हुई है ,जभी से पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई थी ,पकड़े गए आरोपी ने बताया है की वह युवती के यहां ड्राइवरी करता था ,और उसके अवैध संबंध थे ,जैसे ही युक्ति गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भ गिराने का प्रयास भी किया था, जब आरोपी को कामयाबी नहीं मिली तो ,युवती को बाजरे के खेत में बुला लिया ,और नशीली दवा खिलाकर पहले युवती के साथ रेप किया ,बाद में चाकुओं से गोदकर युवती की हत्या कर दी ,आरोपी ड्राइवर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, आरोपी ड्राइवर दो बच्चों का पिता है