
अलीगढ़2 दिन पहले हुई भाजपा नेता के बेटे की हत्या में पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार ,बाइक तमंचा बरामद, डीजे पर डांस को लेकर 16 वर्षीय नमन की हुई थी हत्या, टप्पल थाना क्षेत्र के जट्टारी में हुई थी गोली मारकर हत्या, 6 बहनों में अकेले भाई की हत्या के बाद, जट्टारी में अलीगढ़ नोएडा मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया था घंटो जाम ,पुलिस के आला अफसर पहुंचने के बाद समझा बुझाकर ग्रामीणों ने खोला ता जाम, घर के बाहर दो गोलियां मारकर की गई थी हत्या, ग्रामीणों में देखने को मिला था भारी गुस्सा हत्या की सूचना पर जिले के सभी बीजेपी नेता पहुंचे थे मृतक के घर पर एक आरोपी अभी भी फरार है जिसे पुलिस तलाश रही है
दरअसल टप्पल थाना क्षेत्र के कस्बा जट्टारी में, शादी समारोह में गए अमन 16 वर्ष की डीजे पर डांस को लेकर चार युवकों से विवाद हो गया था, विवाद के समय अमन की दो बहने साथ में थी, अमन जैसे ही बहनों को घर पर छोड़ कर दोबारा शादी समारोह में पहुंचा, तो फिर से इन आरोपियों से विवाद हो गया ,आरोपी चारों युवक अमन के इंतजार में अमन के घर से कुछ दूरी पर खड़े हो गए ,और जैसे ही अमन वापस आया तो, ताबड़तोड़ गोलियां चला दी ,दो गोलियां अमन के पेट में लगी अमन की मौके पर मौत हो गई, और आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, मौत की सूचना जैसे ही कस्बे में हुई तमाम व्यापारी रोड पर उतर आए ,अलीगढ़ टप्पल मार्ग घंटों के लिए व्यापारियों ने जाम कर दिया, मौत की सूचना पर पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने, जनता को समझा बुझाकर जाम खुलवाया, और आश्वासन दिया आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार होंगे ,आज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ,और एक आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है ,जल्दी से गिरफ्तार करने का दावा कर रही है ,आरोपियों ने बताया है कि डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ था, उसी को लेकर अमन की हत्या कर दी गई थी, अमन के परिवार में 6 बहनों में अकेला भाई था, हत्या की सूचना पर जिले के सभी भाजपा नेता अमन के घर पहुंच गए थे ,आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे कारतूस बाइक बरामद पुलिस ने कर ली है