
बहुत से लोग मुसीबत के समय दूसरे लोगों की मदद कर देते हैं। कुछ इतने दरिया दिल होते हैं कि बिना कुछ सोचे-समझें किसी भी मददगार की सहायता करने से पीछे नहीं हटते और उन्हें पैसे भी उधार दे देते हैं। लेकिन कुछ एेसे भी लोग होते हैं जो इनकी इस अच्छाई का फायदा उठा जाते हैं। काम निकलने के बाद वो इन्हें पैसे लौटाने की बात को बिल्कुल भूल जाते हैं या फिर साफ़-साफ़ पैसे देने से इंकार कर देते हैं। जिस कारण पैसे देने वाले को मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है।
तो अगर आपने भी मुसीबत के समय किसी की सहायता की है लेकिन अब उस व्यक्ति से धन वापस मिलने के सारे प्रयास विफल होते नज़र आ रह हैं और उसके साथ आपके संबंध भी ख़राब होते जा रहे हैं तो एेसे में आप एक एेसा उपाय कर सकते हैं जो आपको आपका दिया गया पैसा लौटा सकता है। ज्योतिष के अनुसार इस अद्भुत उपाय को एक बार को ज़रूर आज़माना चाहिए।
अगर आपका धन किसी के पास फंस गया है और वह उसे वापस नहीं कर रहा तो गुरुवार या रविवार के दिन सुबह स्नान के बाद एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल मिर्च के 11 बीज डालकर उगते हुए सूर्यदेव को अर्पित करते हुए पैसे जल्दी वापस मिलने की प्रार्थना करें। परंतु जल चढ़ाने से पहले सूर्य को देखते हुए इस मंत्र “ॐ आदित्याय नमः” का 108 बार जाप करें। एेसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लेने वाला कुछ ही दिनों में आपका धन घर लाकर आपको देगा।
रविवार के दिन देसी कपूर को तांबे के पात्र में कपूरी पान पर रखकर जलाएं और उसका काजल बनाकर इससे एक भोजपत्र पर उस व्यक्ति का नाम लिखें जिसने पैसा लिया है, नाम लिखने के बाद उसी नाम लिखें भोज पत्र पर जहां नाम लिखा हो वहां 7 बार थपकी देते हुए उस व्यक्ति से अपना धन शीघ्र लौटाने को कहें। इसके बाद उस भोजपत्र को अपनी तिज़ोरी में किसी लाल पत्थर से दबाकर वहां रख दें। इस को करने के कुछ ही दिनों में वह व्यक्ति जल्द ही आपसे लिया हुआ पैसा आपको लाकर वापस देगा।