
सीतापुर: आयुष्मान योजना- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा मे स्थानिय विधायक ने बाटें लाभार्थियों को कार्ड/ विधायक महेन्द्र यादव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित में पूरी तरह तत्पर है
आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को मजबूत करने के लिए सरकार गरीबो के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। लोगो को रहने के लिए आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, सहित मुद्रा लोन जैसी सुविधाएं जनता को दी जा रही है, जिससे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य मोदी जी औऱ योगी जी के द्वारा किया जा रहा है।
एक गरीब व्यक्ति को आवश्यकता पडने पर मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुवात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरूं की है।उन्होंने कहा एक गरीब व्यक्ति को अब इलाज में पैसों की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा इस योजना के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा कार्यक्रम में अधिक्षक अरविंद बाजपेयी, शैलेश, अतुल, सुनील, सीपी मिश्र नीता वर्मा, एस पी सिंह, प्रमोद कुमार, दीपक शुक्ल, विरेन्द्र यादव कोहिनूर सिंह मौजूद रहे