
अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के जट्टारी में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बेटे की शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बीजेपी नेता के बेटे के साथ हुआ विवाद, विवाद के बाद भाजपा के नगर महामंत्री विजय पंडित के 18 वर्षीय इकलौते बेटे नमन पंडित को करीब आधा दर्जन बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर गोलियों से भूना, उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने मृतक का कराया पोस्टमार्टम, परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों में से तीन को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस।
देश और प्रदेश में बीजेपी सरकार होने के बावजूद भी बीजेपी नेता के बेटे को घर के बाहर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया, मामला अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के जट्टारी क्षेत्र स्थित मोहल्ला 5 दिशा की है,,,,जहां भाजपा के नगर महामंत्री विजय पंडित के 18 वर्षीय इकलौते बेटे नमन पंडित की करीब आधा दर्जन बाइक सवार हमलावरों ने घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस के मुताबिक नमन पंडित बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के बेटे की शादी समारोह में गया हुआ था जहां कुछ लोगों के साथ डीजे पर डांस करने को लेकर वाद विवाद हो गया उसके कुछ देर बाद नमन पंडित अपनी 2 बहनों के साथ लेकर छोड़ने चला आया जिसके बाद वह एक बार फिर घर से निकला तो पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार युवकों ने बीजेपी नेता के बेटे नमन पंडित को घेर लिया और ताबड़तोड़ उस पर फायरिंग कर दी जिनमें से दो गोलियों में से एक गोली नमन पंडित के सीने में जा धंसी, घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर फरार हो गए, इधर घर के कुछ कदम दूरी पर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर दौड़े परिजनों ने लहूलुहान हालात में नमन को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां डेढ़ घंटे करीब इलाज चलने के बाद नमन की मौत हो गई, घटना से आक्रोशित परिजनों ने जट्टारी चौकी घेर ली और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए खैर-टप्पल मार्ग पर जाम लगा दिया, घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने बमुश्किल परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया, वहीं पुलिस ने नमन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम हाउस से लेकर घर तक बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है, परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात युवकों की तलाश में पुलिस ने दबिश डालना शुरू कर दिया है । इधर बीजेपी नेता की निर्मम हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पूरे बाजार को भी बंद कर दिया, और पुलिस पर जल्द से जल्द आरोपित हमलावरों की गिरफ्तारी पर अड़ गए, वहीं बीजेपी नेता के बेटे की निर्मम हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठना शुरू हो गए हैं। कयास ये भी लगाए गए हैं कि जो भी हमलावर है वह नमन पंडित के स्कूली दोस्त रहे हैं, क्योंकि नमन कस्बे के ही श्रीजी पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र था, सूत्रों के मुताविक जहां उसका साथी छात्रों से वादविवाद चल रहा था।
वही पूरी घटना पर एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि शादी समारोह के दौरान बीजेपी नेता के बेटे नमन पंडित की डीजे पर डांस को लेकर खुशी वह कौन से वाद विवाद हो गया था जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है परिजनों द्वारा दी गई नामजद तहरीर के अनुसार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है अन्य फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।