कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनज़र डीएम व् एसपी ने किया राजघाट का निरीक्षण

हरदोई विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी थाना बिलग्राम जनपद का मेला हरदोई क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर दिनांक 22 व 23 नवंबर 2018 को कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला आयोजित होना है ।

उक्त गंगा मेला के मद्देनजर राजघाट गंगा तट का मौका मुआयना करते हुये व्यवस्थाओं का जायजा जिलाधिकारी हरदोई पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक हरदोई आलोक प्रियदर्शी द्वारा किया गया ।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा तहसील व पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण को मेला की आधारभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित भी किया गया।