
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के नए-नवेले कपल बन चुके हैं और इस समय उनकी शादी की चर्चाएं दुनियाभर में हो रही है. दीपवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए हैं. सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही अपने परिवार के साथ भारत लौटेंगे. इन दिनों मुंबई में रणवीर सिंह के घर पर नई-नवेली दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं. उनके पूरे घर को लाइट्स से सजा दिया गया है. 
घर की सभी इन सारी तैयारियों का जिम्मा रणवीर की मां अंजू भवनानी उठा रही हैं. सुनने में आया है कि 18 नवंबर को अंजू भवनानी खुद अपनी बहू दीपिका को इटली से भारत लेकर आएंगी और मुंबई स्थित घर में उनका भव्य स्वागत होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका के ससुराल में कुल चार लोग हैं. दीपिका के पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सास, ससुर और एक ननद रितिका है.
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह का रिश्ता अनिल कपूर के परिवार से भी है. जी हाँ… आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं. तो इस हिसाब से रणवीर सोनम कपूर और रिया कपूर के कजन भी हैं इसके साथ ही बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर से भी रणवीर कि काफी अच्छी दोस्ती है. तो इस हिसाब से सोनम कपूर भी अब दीपिका पादुकोण की ननद बन चुकी हैं और अर्जुन दीपिका पादुकोण के देवर हो चुके हैं.