दीपिका की बहन ने इटली से कर दिया ऐलान, इंस्टा पर लिखा ‘लड़की वाले’

दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीषा के बीच की काफी गहरी बॉन्डिंग है. दोनों बहनें एक दूसरे की जान हैं. दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. दीपिका की शादी को लेकर उनकी छोटी बहन काफी एक्साइटेड हैं. दीपिका की शादी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम तक बदल लिया है. अपनी बहन के प्रति प्यार दिखाते हुए अनीशा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर ‘#Ladkiwale’ नाम कर लिया है.

बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 साल के रिलेशनशिप के बाद इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बॉलीवुड के लिए ये साल की सबसे बड़ी शादी है. रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है.

14-15 नवंबर को शादी की रस्में निभाई जाएंगी. कपल ने कोंकणी सेरेमनी के अनुसार सगाई भी कर ली है. संगीत और मेहंदी फंक्शन में जमकर मस्ती और डांस धमाल हुआ.