धोनी ने सड़क पर गाड़ी रोककर नन्हे फैन के साथ बिताया वक्त, VIDEO जीत रहा दिल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाहे मैदान पर रहे या मैदान के बाहर. हर जगह बस उन्हीं की चर्चा ही रहती है. हाल ही में वेस्टंडीज के खिलाफ और आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए धोनी को टी-20 टीम से बाहर किया गया है. धोनी को टी-20 टीम से बाहर किए जाने पर बीसीसीआई की जमकर आलोचना हूई थी, जिसके बाद सफाई दी गई थी कि धोनी खुद ही चाहते हैं कि किसी युवा विकेटकीपर को मौका दिया जाए. अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने एक छोटे से फैन के साथ वक्त बिता रहे हैं. चाहे बल्लेबाजी हो, विकेटकीपिंग हो या कप्तानी हो, तीनों में ही धोनी का कोई सानी नहीं है. हर फील्ड में धोनी ने अपनी उपयोगिता साबित की है. धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट्स और विकेट के पीछे उनकी चपलता देखते ही बनती है. 

यही वजह है कि उनके बड़ी संख्या में फैन्स हैं, लेकिन धोनी को केवल इसी बात के लिए नहीं जाना जाता. जो बात उन्हें महान बनाती है वह है उनकी मानवीयता. वह जमीन से जुड़े इंसान हैं. टीममेट्स के साथ उनका व्यवहार उनकी सरलता का प्रतीक है. वह लोगों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते. 

रूनी गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ खेलेंगे विदाई मैच

हाल ही में पूर्व कप्तान को अपनी कार रोककर एक छोटे से फैन से बतियाते देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें धोनी अपनी कार रोककर अपने एक फैन से कुछ देर बात कर रहे हैं. अलग होने से पहले धोनी उससे हाथ मिलाते हैं. शायद धोनी के इस नन्हे फैन के लिए यह सबसे खुशी का पल होगा.

https://www.instagram.com/p/BqHGM5KlECP/?utm_source=ig_embed