
भोजपुरी सिनेमा में पहचान बना चुकीं मोनालिसा टीवी सीरियल नजर के जरिए भी काफी सुर्खियां बटोरती दिख रही हैं. इस सीरियल में मोनालिसा एक डायन का किरदार प्ले कर रही हैं. नजर में आपने मोनालिसा को दीवार पर चढ़ते और उड़ते हुए देखा होगा. इन दिनों मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा दीवार से उतरती नजर आ रही हैं.
हालांकि यह एक्शन तरते हुए उन्होंने सेफ्टी के सारे इंतजाम किए हुए थे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने खुद को रस्सी से बांधा हुआ है जिसके जरिए वह दीवार से उतर रही हैं. इस वीडियो को मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. मोनालिसा को एक्सन सीन करना पसंद है. इससे पहले भी उन्हें एक्शन सीन करते हुए देखा गया है. वैसे एक्शन सीन करते हुए भी मोनालिसा उतने ही सिजलिंग लुक में नजर आ रही हैं.
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है और भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका एक अलग मुकाम है. उनकी पॉपुलेरिटी इतनी है कि उन्हें बिग बॉस के लिए भी एपरोच किया गया था जिसके बाद उन्होंने शो में भाग लिया अपनी एक अलग पहचान बनाई. अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो वह लगभग हर भोजपुरी एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं. भोजपुरी इंडस्ट्री में हर न्यूकमर मोनालिसा के साथ काम करना चाहता है.
https://www.instagram.com/p/BqHhtZjn6zt/?utm_source=ig_embed