
विश्वभर में चर्चाओं में चल रहे रोहिंग्या मुस्लिमों के मामले में बांग्लादेश द्वारा हजारों रोहिंग्या मुसलमानों को आजाद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या प्रवासियों को अब वापस म्यांमार भेजा जाएगा। यहां बता दें कि उन्हें करीब एक साल पहले रखाइन प्रांत में सैन्य कार्रवाई के बाद देश से निकाल दिया गया था। जिसके बाद से वे यहीं बांग्लादेश में रह रहे थे। 
यहां बता दें कि कुछ प्रवासियों को 15 नवंबर से म्यांमार भेजा जाएगा और इसके लिए नए कैंप भी बनाए गए हैं। वहीं म्यांमार को उन रोहिंग्या परिवारों की सूची भी सौंप दी गई है जिन्हें वापस भेजा जाएगा। हालांकि उखिया और तेकनाफ कैंप में रह रहे कई रोहिंग्या सुरक्षा कारणों से वापस लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके अलावा म्यांमार के अधिकारियों ने कहा है कि उनका देश बांग्लादेश में रह रहे दो हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस लेने के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों से रोहिंग्या मुस्लिमों को निकाला जा रहा था साथ ही इन लोगों के साथ मारपीट भी की जा रही थी। वहीं पिछले महीने बांग्लादेश और म्यांमार के बीच हुए समझौते के तहत रोहिंग्याओं के पहले जत्थे की गुरुवार को म्यांमार पहुंचने की संभावना है। इस समझौते के तहत पांच हजार रोहिंग्याओं को म्यांमार लौटना है।