प्रधानमंत्री मोदी ने किया रिंग रोड और लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट रोड का उद्घाटन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश का पहला अंतरदेशीय जल मार्ग राष्ट्र को समर्पित किया। इस अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल से बंगाल के हल्दिया से वाराणसी तक जलमार्ग संचालित किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट से वाजिदपुर का रुख किया। इस दौरान जनता ने हर-हर महादेव के नारे के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वाजिदपुर सभा स्थल पर मंच से भीड़ का अभिवादन स्वीकारत किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय भी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिंग रोड और लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट रोड का उद्घाटन किया।

2019 में फिर पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी : डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15वां दौरा है। उनके हर बार के आगमन पर वाराणसी को नायाब तोहफे मिलते रहे हैं। देश को भरोसा है कि 2019 में काशी फिर से करवट लेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पहला अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश का पहला अंतरदेशीय जल मार्ग राष्ट्र को समर्पित किया। इस अंतर्देशीय जलमार्ग टर्मिनल से बंगाल के हल्दिया से वाराणसी तक जलमार्ग संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर गंगा नदी को नमन किया।

रामनगर बंदरगाह पर कोलकाता से आए जलपोत से कंटेनर रिसीव करने से पहले प्रधानमंत्री ने गंगा नदी में वाटरवे संख्या एक के रास्ते शुरू जल परिवहन की पूरी परियोजना के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। परियोजना के बारे में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने भी पीएम मोदी को अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने पूरी परियोजना का खाका लगभग पंद्रह मिनट तक देखने के बाद परियोजना पर आयोजित गोष्ठी में पूरी परियोजना पर डॉक्यूमेंट्री भी देखी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे।

उन्होंने पहली बार देश में रामनगर स्थित बंदरगाह से गंगा के रास्ते जल परिवहन की शुरूआत की। इसके बनने से अब भारत बांग्लादेश के रास्ते पूर्वोत्‍तर तक जलमार्ग के रास्ते जुड़ सकेगा। पौराणिक काल में भगीरथ के पितरों को तारने के लिए धरती पर उतरी मां गंगा बाद में गंगा बेसिन में बसे लोगों के लिए जीवदायिनी हुईं और अब आज से वह जल परिवहन सेवा के जरिए उत्तर भारत के आर्थिक समृद्धि की भी संवाहक हो गई हैं। पीएम ने देश में जल परिवहन के नए युग का आगाज किया।

देश के पहले नेशनल वाटर वे टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी हेलीकाप्टर से सभास्थल वाजिदपुर के लिए रवाना। 

इससे पहले प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वायुसेना के विमान से 2:45 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे।  

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व सत्यपाल सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से रामनगर में जेटी पर उतरे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पौने तीन बजे सेना के विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बाबतपुर पहुंचे। रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल के 200 मीटर लंबे 43 मीटर चौड़े जेटी पर मल्टी माडल टर्मिनल (बंदरगाह) का लोकार्पण किया। साथ ही हल्दिया से पेप्सिको का सामान लेकर आए जलपोत का स्वागत कर गंगा में जल परिवहन की शुरुआत की। इसके बाद करीब चार बजे पीएम एयरपोर्ट से शहर के बीच पड़ने वाले वाजिदपुर गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम काशी को 2412 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता को दिपावली और छठ पूजा का तोहफा देंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत में पूरी काशी को रंग बिरंगी झालरों से सजा दिया गया । काशी का हर चौराहा भगवा रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे शहर में दिवाली के बाद भी रौनक बरकरार है। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो दिन पहले पहुंचे थे। उन्होंने निवेदन भी किया था कि शहर की सजावट को पीएम के आगमन के लिए बरकऱार रखा जाए।

 प्रधानमंत्री कल इनका लोकापर्ण करेंगे

1- कचहरी से बाबतपुर तक फोर लेन सड़क, 17. 25 किमी; कीमत 812. 59 करोड़ रूपया।

2. रिंग रोड फेज 1 -हरुआ से आजमगढ़ मार्ग गोइठहां तक 17 किमी सड़क, कीमत : 759.36 करोड़ रुपया।

3. रामनगर राल्हूपुर मल्टी मॉडल टर्मिनल, कीमत 208 करोड़ रुपया।

4. तीन सीवेज पम्पिंग स्टेशन : 140 एमएलडी चौका घाट ,7.5 एमएलडी फुलवरिया और 3.7 एमएलडी सरैया। कीमत : 34 करोड़ रुपया।

5. दीनापुर एसटीपी : 140 एमएलडी। कीमत : 186.46 करोड़ रुपया।

6. इंटरसेप्शन सीवर और पंपिंग वर्क : वरुणा नदी पर और आसपास 28 किमी। कीमत : 155 करोड़ रुपया।

7. तेवर ग्राम पेयजल योजना: 15 बस्तियों में 6000 से ज्यादे आबादी को पेयजल मिलेगा। कीमत : 2 करोड़ 79 लाख रुपया।

8. आश्रय योजना के तहत लू ठण्ड से बचने वालो के लिए भवन। 1.54 करोड़।

9. कस्तूरबा गांधी बालिका विधालय देईपुर हॉस्टल। 1 . 70 करोड़।

10. आईपीडीएस फेज 2 -123 किमी अंडर ग्राउंड बिजली वायर सारनाथ और बौद्ध पर्यटन स्थली ,18 नए ट्रांसफार्मर, 372 किमी ओवरहेड तारों का जंजाल हटाने 139 करोड़।

इनका होगा शिलान्यास

1. रामनगर में ड्रेन और ट्रीटमेंट वर्क। 9 नाले बंद होंगे जो गंगा में गिरते हैं। 13 एमएलडी क्षमता ट्रीटमेंट प्लांट -72 करोड़।

2. किला कटरिया मार्ग चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण -2 करोड़ 36 लाख।

3. एनएच – 7 पड़ाव से रामनगर टेंगरा मोड़ मरम्मत कार्य -3 करोड़ 16 लाख।

4. लहरतारा बीएचयू फुटपाथ मार्ग। निर्माण ,सुंदरीकरण -20 करोड़ 99 लाख।

5. करौदी में ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र -4 करोड़ 44 लाख।

6. सर्किट हाउस फस्र्ट फ्लोर मीटिंग हाल -3 करोड़ 24 लाख।

7. डोमरी रामनगर में हैलीपैड निर्माण कार्य -4 करोड़ 94 लाख।