आग के कारण बेघर हुईं किम कार्दशियन और लेडी गागा सहित और भी कई बड़ी हस्तियां

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अब तक की सबसे भयावह आग लगी. इस भयानल हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ते ही रही है और ये अब तक 31 हो गई है. आग लगने के बाद शनिवार को बचावकर्मियों ने करीब 14 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं और इस बात की जानकारी स्थानीय शेरिफ ने यह जानकारी दी.

आपको बता दें कैलिफोर्निया के मालिबु, पैराडाइज, कैलाबासस और थाउजैंड ओक्स के जंगलों में फैली आग के कारण लेडी गागा, किम करदाशियां और रेन विलसन जैसे और भी कई बड़ी हॉलीवुड हस्तियों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. मालिबु में रहने वाले कई हॉलीवुड सेलेब्रिटी समेत हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. इस हादसे के बारे में बात करते हुए अधिकारियों ने बताया है कि ‘इस भयंकर आग ने समूचे पैराडाइज शहर को अपनी चपेट में ले लिया है.’ इसके साथ ही कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि ‘आग ने लगभग 65,00 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया है.’

गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग ने शहर के करीब 80% से 90% तक के हिस्से को नुकसान पहुंचाया है. अब सिर्फ शहर में 10 से 20 प्रतिशत घर ही ठीक-ठाक बचे हैं. जी हाँ… जानकारी के लिए बता दें दक्षिण कैलिफोर्निया की आग को ‘वूलसी फायर’ के नाम से जानते हैं. इस आग ने काफी तेजी से फैलकर 22 वर्ग मील के क्षेत्र को चपेट में ले लिया जिसके बाद कई लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा.